साल 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है? जानिए सही डेट

(हिंदू नव वर्ष 2025): हिंदू नव वर्ष या नव-सवंत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस दिन नये साल के आरंभ की खुशी में महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है। तो वहीं चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भी इस दिन से शुरू होता है। जानिए 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है।

पंचांग अनुसार हिंदुओं का नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से चैत्र नवरात्रि पर्व भी शुरू हो जाता है। महाराष्ट्र तथा कोंकण के लोग नव वर्ष के पहले दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाते हैं। तो वहीं आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा कर्णाटक में इस दिन युगादी पर्व मनाया जाता है। बता दें हिंदू वर्ष 2025 विक्रम सम्वत 2082 कालयुक्त के नाम से जाना जाएगा। चलिए आपको बताते हैं 2025 में हिंदू नव वर्ष कब से शुरू हो रहा है।

हिंदू नव वर्ष 2025

हिंदू नव वर्ष 2025 प्रारंभ 30 मार्च 2025, रविवार
शक सम्वत 1947 विश्वावसु
विक्रम सम्वत 2082 कालयुक्त

हिंदू नव वर्ष के पहले दिन मनाए जाने वाले त्योहार

स्थान त्योहार
गोवा और केरल संवत्सर पड़वो
कर्नाटक युगाड़ी
आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना उगाड़ी
कश्मीरी नवरेह
मणिपुर सजिबु नोंगमा पानबा या मेइतेई चेइराओबा
महाराष्ट्र गुड़ी पड़वा
Select an available coupon below

Your Cart

Your Cart

Your Cart is Empty

Start Shopping
Continue Shopping