एलोवेरा के इस्तेमाल से पाएं चमकती त्वचा, जानें इससे फेस पैक बनाने का तरीका

एलोवेरा एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो त्वचा को सूरज से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाता है इसे लगाने से चेहरे को प्राकृतिक चमक मिलती है। इसमें एंटीबैक्टिरियल गुण पिंपल्स और मुंहासों की समस्याओं से बचाते हैं। आप अपने स्किन के हिसाब से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं एलोवेरा का फेस पैक बनाने का तरीका।

एलोवेरा सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी काफी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह हमारी स्किन के लिए एक जादू के रूप में काम करता है। आजकल मार्केट में इसका जूस भी उपलब्ध हैं, जिसे पीने से हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं तो वहीं चेहरे पर इसे लगाने से हमारी स्किन दमक उठती है।

अगर आप नियमित तौर पर एलोवेरा का उपयोग अपने चेहरे पर करते हैं, तो टैनिंग, मुहांसे, दाग-धब्बे जैसी कई अन्य त्वचा संबंधित परेशानियों से आपको कुछ ही दिन में छुटकारा मिल सकता है। आप घर पर अपने स्किन के हिसाब से फेस पैक बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका।

 

Magical and Medicinal Aloe Vera Plant ...

सामान्य त्वचा के लिए

हमारी स्किन को ठंडा रखता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में काफी मदद करता है।

इस तरह बनाएं फेस पैक

एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल, एक बड़ा चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच संतरे का छिलका, एक टी स्पून दही। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 30 मिनट पानी से धो लें और तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। हफ्ते में इस पैक का इस्तेमाल 2 बार कर सकते हैं।

सूखी त्वचा के लिए

शरीर में पानी की कमी के कारण ड्राई स्किन की समस्या होती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आप स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए चेहरे पर एलोवेरा का फेस पैक भी लगा सकते हैं।

पैक बनाने का तरीका

एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें जैतून का तेल मिलाएं और इसमें थोड़ा शिया बटर भी एड करें। इसे अच्छी तरह मिलाते रहें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक को कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

Aloe Vera Juice Recipe, How to make ...

Select an available coupon below

Your Cart

Your Cart

Your Cart is Empty

Start Shopping
Continue Shopping
Payment Details
Sub Total 0.00