स्पैनिश थाइम पौधा का, उपयोग,और औषधीय गुण

स्पैनिश थाइम और देशी बोरेज के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों का उपयोग खाने व स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है ये पत्तियां गूदेदार होती हैं। जिनमें से अजवायन की खुशबू आती है ये पत्तियां चमकीले हरे रंग की होती हैं  इसमें फाइबर, नियासिन, फोलेट, लेटेन, मैग्नीज, लोटेक्रिजैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।

स्पैनिश थाइम का उपयोग

  1. इसे रसोई में प्रयोग किया जाता है।

  2. इसकी चटनी बनाई जाती है।
  3. इसका काढ़ा बनाया जाता है।
  4. किसी भी डिश में फ्लेवर चेंज करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसका स्वाद बिल्कुल अजवायन की तरह होता है।

सर्दी जुकाम से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम की समस्या से  राहत पाने के लिए सबसे पहले कुछ पत्तियों को लें। इसे 1 गिलास पानी में अच्छी तरह से उबालें। इस पानी को तबतक उबालें जबतक पानी आधा ना हो जाए। इसे गुनगुना सेवन करें। इससे काफी आराम मिलता हैै। यह कफ को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें  शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद है। यह पौधा चिंता और तनाव को कम करता है। आर्युवेद में  इसका प्रयोग, मन की शांति और सुरक्षित, आरामदायक नींद लाने के लिए

इसका काढ़ा बनाकर या पत्तियों को सूखाकर भी सेवन किया जा सकता है। इसका नियमित प्रयोग काफी फायदा पहुंचाता है।

कीड़े के काटने और डंक से लेकर एक्जिमा और सोरायसिस तक किसी भी चीज में लालिमा और सूजन, साथ ही खुजली और सूजन को तेजी से कम कर सकते हैं। यह  त्वचा की कोशिकाओं की गतिविधि को बढ़ाता है। गामा-लिनोलेनिक एसिड होने की वजह से त्वचा में एलर्जी, जिल्द की सूजन, सूजन और परेशानी से राहत दिलाने में मदद करती है।

Select an available coupon below

Your Cart

Your Cart

Your Cart is Empty

Start Shopping
Continue Shopping