पहले 26 नवंबर को इस दिवस का होता था आयोजन, कैसे बदला इतिहास यहां जानें

 भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है। साल 2024 की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई है। इस लेख में हम जानेंगे आखिर क्या वजह है, जिससे हर साल 26 नवंबर को ही भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है।

75th Constitution Day 2024: भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जिसे तैयार होने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। कई देशों के संविधान के अधय्यन करने के बाद भारतीय संविधान को लागू किया गया था। भारत में हर साल 26 नवंबर को भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है।

इस बार भारतीय संविधान को अपनाए हुए 75 वर्ष हो गए हैं। ऐसे में यह वर्ष देश वासियों के लिए खास है। हर साल इस दिवस की थीम बदलती है। इस कड़ी में इस बार संविधान दिवस की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ है।

संविधान दिवस 2024 के अवसर पर  राष्ट्रपति ने सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि हर साल 26 नवंबर को ही भारतीय संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है। क्योंकि, इससे पहले इस दिन कोई और दिवस मनाया जाता था। यदि आप नहीं जानते हैं

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर 26 नवंबर को ही संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है ? आपको बता दें कि संविधान सभा द्वारा कई चर्चाओं और अध्ययन के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान का लिख तैयार कर दिया गया था।

यह वह दिन था, जब भारतीय संविधान को अपनाया गया था। बाद में सामााजिक न्याय मंत्रालय द्वारा लोगों को संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देने के लिए 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।

26 जनवरी 1950 को क्यों लागू हुआ संविधान

संविधान सभा द्वारा पहले ही संविधान को तैयार कर लिया गया था। हालांकि, इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर फिर इतने दिन क्या किया गया, तो आपको बता दें कि इन दिनों का प्रयोग भारतीय संविधान का अंग्रेजी के हिंदी में अनुवाद करने व इसके प्रचार प्रसार करने में किया गया था।

पहले किस दिन का होता था आयोजन

आपको बता दें कि 2015 से पहले 26 नवंबर को कानून दिवस मनाया जाता था। हालांकि, सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर, 2015 को फैसला हुआ कि लोगों में संविधान की महत्त्व को बताने के लिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 26 नवंबर, 2015 को पहला संविधान दिवस मनाया गया। उस दिन के बाद से लगातार 26 नवंबर को ही संविधान दिवस मनाया जाता है।

Select an available coupon below

Your Cart

23
2,705.00

Your Cart

23
Payment Details
Sub Total 2,705.00
No shipping options were found for San Francisco, AN, 94102, Åland Islands.
Total 2,705.00